Site icon Monday Morning News Network

टुंडी / झारखंड विकास मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने की बैठक

झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर सबा अहमद के आवास पर टुण्डी विधानसभा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया गया ।

जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया इस बार झारखंड विकास मोर्चा से डाक्टर सबा अहमद को भारी मतों से जीत दिलाकर झारखंड विधानसभा भेजेंगे , और झारखंड का अगला मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बनाएंगे।

ये निर्णय गर्मजोशी के साथ सभी टुण्डी विधान सभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हर हाल में डाक्टर सबा अहमद को इस बार टुण्डी विधानसभा से जीत दिलाकर बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत करेंगे।

Last updated: नवम्बर 17th, 2019 by Nazruddin Ansari