Site icon Monday Morning News Network

ट्रक और सूमो की सीधी टक्कर में 2 की मौत, 2 गंभीर

गुस्साए लोगों ने झरिया सिंदरी मुख्यमार्ग किया जाम, घटना शुक्रवार देर रात की

धनबाद—-सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनुडीह के समीप झरिया-सिंदरी मुख्यमार्ग पर शुक्रवार की देर रात लगभग 12 : 30 बजे सिंदरी की ओर से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक व झरिया की ओर से जा रही टाटा सूमो वाहन में सीधी टक्कर हो गई। जिससे सूमो चालक 35 वर्षीय मासूम अहमद की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकी 55 वर्षीय हैदर अंसारी की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी। वहीं मासूम के पिता सुदामडीह में बीसीसीएलकर्मी हैं।

नव विवाहिता बेटी के घर से लौट रहे थे

घटना में वाहन टाटा सूमो में सवार 45 वर्षीय रूबी परवीन, सात वर्षीय अदीबा, 10 वर्षीय जीशान गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिन्हें तत्काल चासनाला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रक चालक व खलासी घटना के ट्रक छोड़ भाग गए। हादसे में एक गाय भी मारी गई।
2 दिन पहले ही शादी के बाद घर से बेटी को किया था विदा।

बेटी की रिशेप्शन पार्टी से लौट रहे थे

सुदामडीह रिवर साइड निवासी व हैदर की पुत्री शबनम का निकाह 29 अगस्त को झरिया के शिमला बहाल में हुआ था। बेटी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर परिवार सपरिवार लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

गाय को मारी टक्कर

घटना के बारे में बताया जाता है कि सिंदरी से झरिया की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने एक गाय को मारते हुए सूमो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।वहीं घटना के बाद से ही गुस्साए स्थानीय लोग झरिया- सिंदरी मुख्यमार्ग जाम किये हुए हैं। सुबह होते ही स्थानीय लोग और भड़क गए व सड़क पर टायर जलाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Last updated: सितम्बर 1st, 2018 by Ravi kumar Verma