Site icon Monday Morning News Network

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आह्वान पर तृणमूल की बंगधनी यात्रा रैली

बाराबनी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आह्वान पर राज्यव्यापी “बंगधनी यात्रा” की बाराबनी विधानसभा में शुभारंभ शुक्रवार को बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय एवं बाराबनी ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष असीत सिंह के नेतृत्व में विशाल जन रैली के साथ किया गया। रैली जामग्राम से होते हुए मदनपुर तृणमूल पार्टी कार्यालय तक पहुँची, जहाँ बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय उपाध्याय ने संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों का 2011 से लेकर 2020 तक का लेखा जोखा का पाम्पलेट जारी किया। जहाँ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किये जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाएँ एवं विकास कार्यों की उपलब्धि(तृणमूल रिपोर्ट कार्ड) को बंगधनी यात्रा के माध्यम से घर घर और जन जन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की निःस्वार्थ भाव से सेवा की है, इसीलिए उन्हें “बँग्लार गर्व ममता” के नाम से सम्मानित किया जाता है। विगत दिनों भाजपा रैली पर हुए हमला और क्षेत्र में भाजपा तृणमूल तनाव के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा भाजपा तरह तरह के हथकंडे अपनाकर बाराबनी विधानसभा को अशांत करने का प्रयास कर रही है, साम्प्रदायिक पार्टी भाजपा ने बाहर से गुंडा बदमाश और असामाजिक तत्वों को बाहर से लाकर बाराबनी का माहौल खराब करने का प्रयास किया है, यहाँ की मिट्टी में शांतिप्रिय लोग रहते है जो कभी हिंसा को बर्दाश्त नहीं कर सकते। तृणमूल एवं ममता दीदी को पुनः मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता इसके लिए दीदी के द्वारा जनता के लिए किए गए विकास कार्य ही काफी है, तृणमूल कॉंग्रेस हिंसा की राजनीति पर विश्वासनही रखती है। बाराबनी ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष असीत सिंह ने कहा तृणमूल कॉंग्रेस कार्यकर्ता दिन रात जनसेवा की कार्य करते है। यह जनसैलाब उसका परिचय है। विधायक विधान उपाध्याय को छोड़कर बाराबनी में दूसरा और कोई विकल्प नहीं है। सत्ता पाने के लिए भाजपा राज्य में घटिया राजनीति पर उतर आई है। जिस पार्टी की बंगाल में एक भी उपलब्धि नहीं वह जानता को ठगने का प्रयास कर रही है। किन्तु जनता जबतक सजग है, ऐसे साम्प्रदायिक पार्टियों को मुँह की खानी पड़ेगी। मौके पर बाराबनी पंचायत समिति सभापति माला बाउरी, सहसभपति सुकुमार साधु, युवा तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष पार्थोसार्थी मुखर्जी, जामग्राम प्रधान केशव राउत, पानुडिया प्रधान राजेश हादसा, उप-प्रधान विश्वजीत सिंह, आसिष मंडल समेत हजारों की संख्या में तृणमूल समर्थक उपस्थित रहे।

‌चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात-पिछली गलतियों से मिला सबक

बाराबनी। विगत दिनों भाजपा की आर नाय अन्याय रैली पर अराजकतत्वों द्वारा हुए हमले से बाराबनी जामग्राम की फ़िज़ा में गोलीबारी के साथ-साथ बारूदी गंध ने भाजपा के लगभग 5 कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि इस घटना का आरोप भाजपा ने तृणमूल पर लगाया है। बहरहाल जो भी हो बताया जाता है कि आर नाय अन्याय रैली में पुलिस बल की तैनाती टाइट नहीं होने के कारण उपद्रवियों ने यह जमकर उत्पात मचाया था। कुछ लोगों का मानना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही यह बड़ी घटना घटी थी। अलबत्ता पिछली गलतियों और चूक को सुधारते हुए शुक्रवार की बंगधनी यात्रा में चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई थी।

Last updated: दिसम्बर 11th, 2020 by Guljar Khan