Site icon Monday Morning News Network

डर से घर छोड़ रह रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को तृणमूल नेता ने वापस बुलाया

दुर्गापुर । चुनाव परिणाम आने के बाद से डर से कई कार्यकर्ता घर छोड़कर फरार थे। उन लोगों को वापस घर लाने का प्रयास तृणमूल कॉंग्रेस की ओर से किया जा रहा है। इस क्रम में कांकसा के गोपालपुर ग्राम के 10 भाजपा कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को वापस लाया गया। गाँव के 20 कार्यकर्ता चुनाव परिणाम के बाद से ही फरार थे। उन लोगों को अपने दल के नेताओं से किसी भी तरह सहायता नहीं मिल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर कांकसा के तृणमूल कॉंग्रेस सभापति देवदास बख्शी ने उनके घर गए। एवं परिवार वालों से बातचीत की।

उन्हें आश्वासन दिया कि घर के पुरुषों को बुलाए कोई अशांति नहीं होगी। इसके बाद शुक्रवार को परिवार वालों ने उन्हें घर बुलाया। वापस आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद से ही डर से हम लोग घर छोड़कर भाग गए थे। हम लोगों को लगा था कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस कारण हम लोगों ने भाजपा के लिए काम किया। कांकसा के तृणमूल कॉंग्रेस के ब्लॉक सभापति देवदास बख्शी ने कहा कि तृणमूल कॉंग्रेस हिंसा की राजनीतिक नहीं करती है।

हमारे इलाके के लोग शांति से रहे यह चाहते हैं। सभी को राजनीति करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर पूर्व विधानसभा केंद्र के विधायक प्रदीप मुजमदार और पश्चिम बर्द्धमान जिले के तृणमूल कॉंग्रेस सभापति अपूर्व बंदोपाध्याय के निर्देश पर घर से फरार हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को वापस लाने का प्रयास किया गया। शुक्रवार को प्रायः 10 भाजपा कर्मी व समर्थकों को घर वापस बुलाया गया। ताकि इलाके में शांति परिवेश रहे। भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों के पास सब समय रहने का आश्वासन दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांकसा ब्लॉक सभापति देवदास बक्शी को धन्यवाद दिया है।

Last updated: जून 4th, 2021 by Ramesh Kumar Gupta