लोयाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाँधी का 75 वीं जयंती समारोह मंगलवार को झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजीव रंजन योगेश के आवासीय कार्यालय कनकनी में मनाई गई।
कार्यकर्ताओं ने स्व० राजीव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता कर रहे राजीव रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि राजीव जी शांति की प्रतिमुर्ति थे। वे एक उदार व विकास की सोंच रखने वाले व्यक्ति थे। भारत में संचार क्रांति राजीव गाँधी की ही देन है। उनके उठाए गए कदमो के कारण देश को विकास करने की नई राह मिली। वे देश के लिए समर्पित थे। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सभा को प्रदेश कॉंग्रेस के राम गोपाल भुवानियाँ राजद के सुरेश यादव सिपाही चौहान खड़ग सिंह सागर गुप्ता सूरज सिंह प्रदीप गुप्ता रामचंद्र चौहान आदि ने भी संबोधित किया।