Site icon Monday Morning News Network

भाजपा नेता स्वर्गीय सतीश सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक, सतीश सिंह अमर रहे के नारे लगे

भारतीय जनता पार्टी मनईंटांड़ मंडल द्वारा रविवार को भाजपा के केंदुआ मण्डल उपाध्यक्ष स्वर्गीय सतीश सिंह के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया  गया।

दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया । कार्यक्रम में धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी उपस्थित हुए। सबने मिलकर सतीश सिंह अमर रहे के नारे लगाए।  इस कार्यक्रम में राज सिन्हा ,  दिलीप सिंह ,  टिंकू साव सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Last updated: अगस्त 23rd, 2020 by Arun Kumar