दुर्गापुर : आदिवासी नाबालिग संग दुराचार के प्रयास में गिरफ्तार
दुर्गापुर: कांकसा थाना की पुलिस ने आदिवासी नाबालिक संग दुराचार के प्रयास मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। मंगलवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई। पकड़ा गया आरोपी संजय सिंह पानागढ़ रंडिहा मोड़ का रहने वाला है। इसके खिलाफ छेड़छाड़ करने जानलेवा हमला के साथ-साथ दुराचार करने का प्रयास मामला दर्ज किया गया है।
नव वर्ष पिकनिक मनाने के दौरान हुई घटना
सोमवार नव वर्ष के दिन पानागढ़ से युवको का दल धुबारु पिकनिक करने के लिए गए थे। पिकनिक के दौरान पास के रानीशायर आदिवासी पाड़ा कि तालाब में एक आदिवासी युवति स्नान कर रही थी, उसी दौरान संजय सिंह नामक युवक ने लडक़ी को पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। एवं दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की शोर मचाने लगी, जिससे आदिवासी पाड़ा के लोगों की नजर उन पर पड़ गई ।लोगों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ कर सरेआम पिटाई करने लगे। सूचना पाकर कांकसा थाना कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं लोगों के चंगुल से युवक को छुड़ाया एवं गिरफ्तार कर थाने ले गई। घटने के बाद आदिवासी पड़ा के लोगों में पिकनिक मनाने वाले लोगों पर आक्रोश व्याप्त है। आदिवासी लोगों का कहना है कि पिकनिक मनाने आने के दौरान अक्सर इस तरह की घटना हो रही है प्रशासन को इसके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View