Site icon Monday Morning News Network

आसनसोल रेल मंडल में ट्रॉफिक एवं पावर ब्लॉक

फ़ाइल फोटो

सीतारामपुर – प्रधानखांटा सेक्शन में ट्रॉफिक एवं पावर ब्लॉक

आसनसोल -आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर– प्रधानखांटा सेक्शन के अप जीसी लाइन में ट्रैक अनुरक्षण का कार्य होने के कारण दिनांक 01.09.2018 (शनिवार) को 10.30 बजे से 14.00 बजे तक तीन घंटा तीस मिनटों का ट्रॉफिक एवं पावर ब्लॉक की आवश्यकता पड़ेगी।

परिणामस्वरूप, 03301/03302 आसनसोल-धनबाद मेमु सवारी गाड़ी दिनांक 01.09.2018 (शनिवार) को रद्द रहेगा। 63545 अप आसनसोल-धनबाद मेमु सवारी गाड़ी आसनसोल से 30 मिनट रिसिड्युल रहेगी तथा यह दिनांक 01.09.2018 (शनिवार) को आसनसोल से 14.00 बजे के स्थान पर 14.30 बजे रवाना होगी। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें दिल से खेद है।

ट्रैक एवं अन्य अनुरक्षण कार्य के लिए शैडो ब्लॉक का उपयोग

आसनसोल -पूर्व मध्य रेलवे की दानापुर मंडल बढैया एवं मननकठ्ठा के डाऊन में लाइन पर दिनांक 02.09.2018, 09.09.2018, 16.09.2018, 23.09.2018, 30.09.2018 तथा 07.10.2018 को 09.50 से 13.50 तक चार (4) घंटों का मेगा ब्लॉक करने जा रही है। उपर्युक्त मेगा ब्लॉक के आलोक में आसनसोल मंडल द्वारा 11.00 बजे से 15.00 बजे तक में लाइन सेक्शन में शैडो ब्लॉक का उपयोग किया जाएगा।

परिणामस्वरूप,63565/63566 जसीडीह-झाझा को दिनांक 02.09.2018, 09.09.2018, 16.09.2018, 23.09.2018, 30. 09.2018 and 07.10.2018 के लिए रद्द किया जाता है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें दिल से खेद है।

Last updated: अगस्त 31st, 2018 by News Desk