Site icon Monday Morning News Network

एनआरसी के खिलाफ तृणमूल की पथसभा, भाजपा पर लगाया सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप

सालानपुर। सालानपुर ब्लॉक तृणमूल के तत्वाधान में रविवार को एनआरसी को लेकर डाबरमोड़ बस स्टैंड में एक पथ सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य रूप से सालानपुर तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष मो०अरमान ने एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार जनता की एक भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है।पश्चिम बंगाल की धरती जहाँ गंगा जमुनी तहजीब का वर्षों से परंपरा रही है। इस बंगो भूमि पर भी भाजपा ने अपनी साम्प्रदायिक विचार धारा को स्थापित करने का प्रयास किया है। किंतु पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री के रहते भाजपा बंगाल में अपनी मनमानी नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा बंगाल में भाजपा एनआरसी के नाम पर वोट बैंक की राजनीतिक कर रही है। बंगाल अस्तित्व से ही धार्मिक सौहार्द की भूमि रही है। देश की जनता अब सचेत हो चुकी है। महाराष्ट्र में इसका जवाब भाजपा को मिल चुकी है। पश्चिम बंगाल की विधानसभा उप चुनाव में साम्प्रदायिक पार्टी भाजपा ने मुँह की खाई है। खड़गपुर क्षेत्र को दिलीप घोष अपना गढ़ समझने का भूल किया था। राज्य की जनता ने ममता बनर्जी पर अपना स्नेह और आशीर्वाद रखते हुए उप चुनाव में खड़गपुर, कालियागंज और करीमपुर को सौगात दिया। देश भर में महँगाई, बेरोजगारी लूट खसोट चरम पर है। देश की जनता केंद्र जल्द ही मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। बंगाल की सत्ता में 2021 में राज्य की जनता पुनः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विराजमान करेगी।

मौके पर सालानपुर ब्लॉक तृणमूल महा सचिव भोला सिंह, सालानपुर पंचायत समिति सभापति फाल्गुनी कर्मकार घासी, रूपनारायणपुर पंचायत प्रधान रानू रॉय, अपर्णा रॉय, जमुना समादर, सुलेखा दास, बबलू घासी, आशुतोष तिवारी, रुमेली दास,अपराजिता कर्मकार, सुभाष महजन, अरुप रक्षित, गौरंगो तिवारी, समेत भारी संख्या में तृणमूल समर्थक उपस्थित थे।

Last updated: दिसम्बर 2nd, 2019 by Guljar Khan