Site icon Monday Morning News Network

मंत्री ने दिया नारा 2019 बीजेपी फिनिश

सभा को संबोधित करते राज्य मंत्री शुभेन्दू अधिकारी

तृणमूल का जवाबी सभा

पुरुलिया -भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा के ठीक तीन दिन बाद पुरुलिया के सिमुलिया मैदान में ही तृणमूल के हेवी वेट मंत्रियों और नेताओं ने रविवार को एक जवाबी जनसभा का आयोजन किया। यहाँ राज्य मंत्री शुभेन्दू अधिकारी, फिरहाद हाकिम, शशि पांजा,मंत्री शांतिराम महतो, मन्त्री संध्या रानी टुडू, महुआ मैत्र मुख्य वक्ता थी। पार्टी के निर्देश के मुताबिक सभा का मकसद अमित शाह की जनसभा से दुगुनी संख्या में लोगों को जुटाना। सभा को संबोधित करते हुए शुभेन्दू अधिकारी ने कहा कि दो दिन पहले भाजपा की आयोजित जनसभा में पुरुलिया जिले के लोग नहीं थे। उस रैली में झारखंड और बिहार से भाड़े पर लोग बुलाये गए थे। उन्होंने कहा कि यह झारखंड या गुजरात नहीं है, जहाँ आँख दिखाकर लोगों को धमका सकते हैं।

दादागिरी से नहीं विकास कार्यों से जीते चुनाव

उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि तृणमूल दादागिरी के सहारे पंचायत चुनाव जीती है, पर यहाँ चुनाव में 8 राज्यों की पुलिस थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद महेशतला बाई इलेक्शन में हमने 62 हजार मतों से चुनाव जीता। जबकि वर्ष 2016 के चुनाव में हमने 12 हजार मतों से जीता था। जबकि हर जगह केंद्रीय बल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में हमलोग बंगाली प्रधानमंत्री चाहते हैं और वर्ष 2019 में राज्य की सभी 42 सीटें हासिल करेंगे। उन्होंने भाजपा को सिर्फ जुमले की पार्टी कहा। कहा कि इनकी कोई नहीं सुनता, लेकिन तृणमूल है और हमेशा रहेगी। शुभेन्दू अधिकारी ने नारा दिया 2019 बीजेपी फिनिश। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हटाओ देश बचाओ।

भाजपा का मओवादियो से दोस्ताना सम्बन्ध

मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा कि पुरुलिया एक ऐसी जगह है जो झारखंड की सीमा से घिरा हुआ है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का माओवादियों से दोस्ताना सम्बन्ध है। उन्हें रुपए देकर बंगाल में चुनाव नियंत्रित करवा रहे हैं। जब माओवादियों को रुपये नहीं मिलते हैं तो वे लोग इनके लोगों को मार डालते हैं और ये लोग आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाते हैं।

तड़ीपार है अमित शाह

तृणमूल विधायक महुआ मैत्र ने अमित शाह को झूठा बताया कहा कि वर्ष 2010 में हत्या के आरोप में इन्हे 3 महीने जेल में रहना पड़ा था। जमानत इस शर्त पर मिली थी कि ये 2 वर्षों तक अपने राज्य में नहीं आयेंगे। कई जजों का तबादला कर दिया गया। उन्होंने अमित शाह की 5 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाने की बात को झूठा बताया कहा कि यहाँ हर जगह बोरवेल, पाईप लाईन या कुंआ है। कहा कि श्री शाह ने चुनाव जीतने पर बांग्लादेश के स्मगलरों को रोकने की बात कही है तो 4100 किलोमीटर लंबी अंतर राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जवाबदेही बीएसएफ के जवान करते हैं। अनाधिकार प्रवेश करने वालों को रोकने की जवाबदेही तो केन्द्र की है।

Last updated: जुलाई 1st, 2018 by News Desk