Site icon Monday Morning News Network

अत्याचार के खिलाफ भाजपा ने किया थाना के समक्ष प्रदर्शन

प्रदर्शन करते भाजपा समर्थक

दुर्गापुर -राज्यभर में तृणमूल समर्थकों द्वारा अराजकता फैलाने एवं भाजपा समर्थकों पर लगातार अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए  शहर के विभिन्न थानाओ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा समर्थकों ने प्रशासन की भूमिका के खिलाफ नारे लगाए। दुर्गापुर थाना के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के तीन नंबर ब्लॉक की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि तृणमूल के बढ़ते अत्याचार से समाज का हर नागरिक परेशान है। भाजपा समर्थकों पर तृणमूल का अत्याचार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पुरुलिया कि घटना इसका ताजा उदाहरण है। पुलिस इस मामले में तृणमूल का सहयोग कर रही है एवं भाजपा समर्थकों को झूठे मामले में फंसा रही है। प्रशासन को किसी भी राजनीतिक मामले में निष्पक्ष भूमिका का पालन करना चाहिए संगठन की ओर से सभी राज्य भर के सभी थाना के समक्ष तृणमूल के अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन यदि इसी तरह तृणमूल के इशारे पर कार्य करती रहेगी तो आने वाले समय में संगठन की ओर से वृहत्तम आंदोलन किया जाएगा। मौके पर प्रदर्शन के दौरान संगठन के पंकज गुप्ता, दिलीप बाउरी, प्रदीप मंडल, संजय मोदी आदि उपस्थित थे। इसके अलावा दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना, कोकोवेन थाना समक्ष भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

Last updated: जून 2nd, 2018 by Durgapur Correspondent