Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर जेल में कैद तीन विचाराधीन कैदी हुए फरार, मचा हड़कंप

दुर्गापुर। पश्चिम बर्द्धमान जिले के दुर्गापुर फूलझड़ उप कारागृह से रविवार को करीब दोपहर 3:00 बजे डकैती और हत्या मामले में तीन विचाराधीन कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए। शाम को बंदिशों की गणना होने पर इस बात का खुलासा हुआ तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जिले भर में अ श्रेणी की नाकाबंदी कर दी गई। पड़ोसी जिले की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। जेल प्रशासन ने तीनों कैदियों को फोटो जारी किए हैं। फरार कैदियों में से दो कैदी हत्या व एक कैदी डकैती के आरोपी है। घटना की खबर मिलते ही डीआईजी कारा बर्द्धमान रेंज के शुभब्रत चट्टोपाध्याय पहुँचे और जाँच-पड़ताल शुरू कर दिया।

Last updated: जुलाई 25th, 2022 by Ramesh Kumar Gupta