Site icon Monday Morning News Network

बुदबुद में हजारों छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया प्रथम अध्य, घाटों पर उमड़ी आस्था

दुर्गापुर न्यूज़। बुदबुद में लोक आस्था का महापर्व छठ पर बुधवार की शाम शहर के सिंडिकेट स्थित आदित्य भास्कर छठ घाट,सुकडाल मोड़, बुदबुद ग्राम, पानागढ आर्मी बेस के विभिन्न घाटों पर हजारों छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। काचहि बांस के बहंगिया , रुनकी झुनकी बेटी , मांगीला पढल पंडित दमाद है छठी मैया आदि छठ गीतों के साथ व्रती संबंधित घाटों पर पहुँचे। स्नान और भगवान का ध्यान करने के बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और मन्नत मांगी। इसमें कोरोना से बचाव का एक सीमा तक ख्याल रखा गया। इससे पूर्व अधिकांश व्रती सूर्य भगवान को दंडवत करते छठ घाट पहुँचे।

इस दौरान स्थानीय सामाजिक संस्था हिंदी भाषी जन कल्याण समिति के सदस्यों ने सिंडिकेट स्थित आदित्य भास्कर छठ घाट पर छठ व्रतियों की सेवा में लगे रहे। समिति की ओर से छठ व्रतियों के लिए निःशुल्क गाय का दूध, फल, अगरबत्ती, धूप,चाय आदि अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया, इस दौरान समिति के सदस्य उत्साहित दिखे. छठ घाट का उद्घाटन गलसी विधायक नेपाल घुरूई ने किया।

इस मौके पर पंचायत समिति के सह सभापति अनूप चटर्जी, जाकिर हुसैन, बुदबुद ग्राम पंचायत प्रधान सुभ्रा भट्टाचार्य, पार्थो मंडल, सुंदर पासवान, कांकसा एसीपी, बुदबुद थाना ओसी आदि उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष विनोद शर्मा, दीप नारायण राय, किशोर मिश्रा, कपिल मिश्रा, विनोद भगत, रमेश साव, अंतिम सिंह, रवीन्द्र शर्मा, सुकुमार दास सक्रिय भूमिका निभाई।

Last updated: नवम्बर 10th, 2021 by Ramesh Kumar Gupta