Site icon Monday Morning News Network

तीस वर्षीय महिला का तालाब में मिला शव, परिजनों ने कहा मानसिक तोर पर थी अस्वस्थ

झरिया। बोरागढ थाना अंतर्गत पाथरबंगला स्थित एक तालाब में बुधवार को तीस वर्षीय रंजू देवी नामक एक महिला की डुबकर मौत हो गई। सूचना पाकर बोरागढ पुलिस पहुँच शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। बताया जाता है कि इस महिला का ससुराल बोकारो में है। रंजू रविवार को ही अपने मायके पाथरबंगला आई थी।

परिजन का कहना है कि रंजू का दिमागी संतुलन ठीक ना रहने के कारण अस्वस्थ थी। बुधवार की सुबह करीब छह बजे से वह घर से निकली थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला। बाद में शोर सूनकर तालाब के पास पहुँचा तो रंजू का शव देखा। रंजू का पति त्रिवेणी यादव और पुत्र परमजीत यादव और अजीत यादव को सूचना दे दी गई है। उसकी एक पुत्री गुड़िया कुमारी है।

Last updated: मई 19th, 2021 by Arun Kumar