Site icon Monday Morning News Network

तीस घण्टे में तीन मौत लोगों को सकते में डाल दिया है

लोयाबाद में 30 घण्टे में हुई एक के बाद एक तीन मौत से लोयाबाद के लोगों को सकते में डाल दिया है। इसमें कनकनी की एक महिला 43 वर्षीय बिंदु देवी सहित मदनाडीह के 47 वर्षीय अरुण सिंह व गड़ेरिया के 82 वर्षीय रौशन लाल सिंह शामिल है। परिजनों के मुताबिक बिंदु देवी कोरोना पॉजिटिव हुई थी बाद वह निगेटिव हो गई थी।लेकिन सीने में इंफेंक्शन बढ़ने के बाद उन्हें दुर्गापुर ले जाया गया।करीब 15 दिनों के बाद चिकित्सक ने जवाब दे दिया। 20 को उन्हें घर कनकनी ले आया गया,और वह 20 की शाम 8 बजे दम तोड़ दी।वही मदनाडीह के अरुण सिंह की मौत 18 की रात में हो गया।उन्हें सीने में इंफेंक्शन था। उसका इलाज प्रगति नर्सिंग होम चल रहा था। इधर गड़ेरिया के भाजपा नेता राम सिंह के पिता रौशन लाल भी गुजर गए।वह पाँच रोज से एसएमएमएंसीएच इलाजरत थे।

ख़ुशी मातम में तब्दील

बिंदु देवी के पति राम राज चौहान ने बताया कि छोटी बेटी की शादी तय थी।21 को बारात आने वाली थी। शादी से ठीक एक दिन पहले पत्नी दुनिया से चल बसी। सारा खुशियाँ मातम में बदल गया।पत्नी को सांस लेने में तकलीफ के बाद सेंट्रल में भर्ती कराया गया था। कहा दो बेटी व दो बेटा है।बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।फ़िलहाल शादी टाल दी गई है।

Last updated: मई 21st, 2021 by Pappu Ahmad