Site icon Monday Morning News Network

रिटायर्ड ईसीएल कर्मी के घर चोरों ने लाखों के सामान पर किया हाथ साफ, जाँच में जुटी पुलिस

निरसा(धनबाद) । निरसा के हाथबाड़ी में एक ईसीएल रिटायर्ड कर्मी के घर से चोरों ने लगभग दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर चलते बने। पीड़ित भावतारण मजूमदार के अनुसार 22 जनवरी को वे पुत्री के घर धनबाद गए थे। 29 जनवरी शनिवार को जब घर वापस पहुँचा तो देखा घर के पीछे के दरवाजा का ताला टूटा है। घर के अंदर सारा सामान पसरा पड़ा है।

आलमीरा से नगद बीस हजार रुपए, जेवर, कांसा का बर्तन आदि सामान गायब हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार गायब सामान की कीमत दो लाख लगभग अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवार द्वारा लिखित शिकायत निरसा पुलिस को दिया गया है । मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटने की जाँच पड़ताल की जा रही है।

Last updated: जनवरी 30th, 2022 by Arun Kumar