पाण्डेयबारा क्षेत्र की मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही है। जनसंपर्क के दौरान जनता का काफी समर्थन सुनीता देवी के पक्ष में दिख रहा है। सुनीता देवी ने कहा पाण्डेयबारा क्षेत्र की जनता अगर मुझे चुनाव में जीत दिलाती है। तो जो भी समस्या कमियाँ पाण्डेयबारा क्षेत्र में रह गई है उसे मैं दूर करूंगी। जनता मुझे मौका दे मैं उसके विश्वास पर खरा उतरूंगी। पाण्डेयबारा क्षेत्र में इन दिनों सुर्खियों में बनी मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी का परचम लहराता हुआ दिख रहा है। सुनीता देवी इन दिनों अपने समर्थक के साथ तूफानी तरीके से पाण्डेयबारा पंचायत के सभी गाँवों में भ्रमण करते हुए दिख रही है। जनता सुनीता देवी को आशीर्वाद के रूप में अपना मतदान भी देने का आश्वासन दे रहे हैं।
आत्मविश्वास से भरी एवं जनता का समर्थन कहीं ना कहीं सुनीता देवी की मनोबल को बढ़ाता हुआ दिख रहा है। लोग इस बार पाण्डेयबारा क्षेत्र में परिवर्तन चाहते हैं मुखिया का नया चेहरा हो तो सुनीता देवी ही हो। मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी मुखिया की दावेदारी से पहले भी समाज सेवा के तौर पर काफी लोगों की मदद कर चुकी है आज इसी का नतीजा है कि लोग मुखिया सुनीता देवी ही चाहते हैं। ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्तमान मुखिया के कार्यकाल में काफी कमियाँ रही, जिसमें कई राशन कार्ड से वंचित रह गए, कोई इंदिरा आवास तो कोई शौचालय तक ना बनवा सके। सुनीता देवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्तमान मुखिया के कार्यकाल में जो कमियाँ रही, उसे में सबसे पहले पूरा करूंगी एवं सभी गाँव में जल मीनार, सड़क एवं कूड़ेदान की व्यवस्था भी करवाऊंगी। पाण्डेयबारा पंचायत में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाऊँगी एवं महिला को रोजगार की राह दिखाऊँगी।