Site icon Monday Morning News Network

पत्नी ने ससुराल जाने से किया मना, तो पति ने छत से कूदकर दी जान

बोकारो/गोमियाँ। धोखे से शादी करने के कारण जब लड़की अपने मायके लौटी, तो वह ससुराल नहीं जाने का फैसला किया। इसके बावजूद भी लड़का अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुँच गया और लड़की को साथ चलने के लिए जिद करने लगा, लेकिन लडक़ी अपने फैसले पर अडिग थी. पत्नी की नहीं जाने की बात सुनकर लड़का दौड़ कर छत पर गया और नीचे कूद गया। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले गया। उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी पटवा बस्ती की है।

जानकारी के अनुसार तीन माह पूर्व जमशेदपुर के युवक ब्‍योम केश की शादी हजारी पटवा बस्‍ती की लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद जब लड़की ससुराल पहुँची तो ससुराल वालों ने लड़के को उसके साथ नहीं रहने दिया। कुछ दिन बाद लड़की को जानकारी हुई कि लड़के को एचआईवी पॉजिटिव है। इसलिए ससुराल वाले उसे उसके साथ नहीं रहने दे रहे हैं। लड़की ने इस बात की जानकारी अपने माता पिता को दी, लड़की के माता पिता को जब लड़के के बीमारी के संबंध में जानकारी मिली तो वे अपनी बेटी को जमशेदपुर से घर ले आया और लड़के के पिता को कह दिया कि अब वे अपनी बेटी को नहीं जाने देंगे। इसलिए वे यहाँ नहीं आये। लेकिन इसके बावजूद भी लड़का सोमवार को लड़की लेने के लिए ससुराल पहुँच गया और लड़की को ले जाने के लिए जिद करने लगा. जब लड़की ससुराल जाने से मना कर दिया तो वह छत पर गया और वहाँ से नीचे कूद गया। इस संबंध में थाना प्रभारी आशीष खाका ने बताया कि मृतक युवक का शव शाम को रांची से वापस थाना पहुँचा. कल पोस्टमार्टम कराई जाएगी। इसके साथ ही पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

Last updated: अगस्त 3rd, 2021 by Arun Kumar