Site icon Monday Morning News Network

बुदबुद में दुर्गापूजा पर दिखेगा शीश महल का नजारा

दुर्गापुर। बुदबुद में दुर्गा पूजा की तैयारी चरम पर है। शारदीय नवरात्र में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस वर्ष शहर में पूजा मंडप में एक से बढ़कर एक थीम दिखेगा। कहीं ऐतिहासिक हजारदुआरी महल,तो कहीं शीश महल, कहीं प्राचीन मंदिर के तर्ज पर काल्पनिक मंदिर दिखेगा। इसी क्रम में बुदबुद सुकडाल मोड़ स्थित संहति क्लब सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी इस वर्ष शीश महल के थीम पर मंडप का निर्माण कर रही है। प्रतिमा भी शीशे की तरह दिखेगी। इस वर्ष 50 वाँ स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इस वर्ष पूजा का कुल बजट लगभग 20 लाख रुपए है। पंडाल निर्माण नवदीप के झंकार डेकोरेटर के नेतृत्व में 20 कुशल कारीगरों की टीम कर रही है। जबकि कुम्हारटोली (कोलकाता) के मूर्तिकार गोराचांद पाल एंड संस की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण के केंद्र रहेगा। बिजली सजावट का जिम्मा गलसी के प्रतिमा इलेक्ट्रॉनिक को दिया गया है। इस वर्ष श्रद्धालुओं को पंडाल का एक नया रूप देखने को लिए मिलेगा।

Last updated: सितम्बर 23rd, 2022 by Ramesh Kumar Gupta