Site icon Monday Morning News Network

प्रखंड के निर्वाचित मुखिया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ समाप्त

हजारीबाग स्थित प्रमंडलीय प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं 3 दिनों से प्रखंड के निर्वाचित मुखिया के प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हो गया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए चौपारण प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष साह बछई पंचायत के मुखिया बीरेंद्र रजक ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी 26 पंचायत के मुखिया शामिल हुए थे। जिन्हें डीपीआरओ के सुनील सिंह एवं डीपीएम के अधिकारी के द्वारा 15 मई वित मनरेगा ग्राम सभा आम सभा कार्यकारिणी की बैठक कैसे संचालित करनी है उसे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वही प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक ने बताया कि प्रशिक्षण सन्न बेहतर माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान सभी मुखिया को अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के हित में कैसे कार्य करना है उसे बताया गया। साथ ही साथ सरकारी योजनाओं धरातल पर कैसे उतारा जाएगा इसके बारे में भी जानकारी दी गई। बीरेंद्र रजक ने बताया कि सही मायने में कहा जाए तो प्रशिक्षण लेने के बाद कार्य करने हेतु आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है।

Last updated: अगस्त 19th, 2022 by Aksar Ansari