Site icon Monday Morning News Network

पाण्डेयबारा पंचायत की लोकप्रिय मुखिया एक बार फिर पंचायत वासियों के सहयोग से 168 मतों से विजय हुई

पाण्डेयबारा पंचायत में इस बार काफी उथल पुथल देखा गया। अनेकों प्रत्याशियों ने अपना दमखम लगाकर पाण्डेयबारा चुनाव जीतने की कोशिश किया, पर जनता के आगे आज सारे प्रत्याशी बेबस दिखे। पाण्डेयबारा की जनता एक बार फिर से अपने बेहतर कार्यकाल में लोगों को प्रभावित करने वाली रेखा देवी को चुना। आज रेखा देवी की जीत से यह तय हो गया की विकास की गंगा कोई बहा सकती है, तो वो है रेखा देवी।

मतगणना में कमलवार के आरजू प्रवीण एवं रेखा देवी में जबरदस्त टक्कर देखा गया। लगातार बढ़त बनाए हुए आरजू प्रवीन को रेखा देवी ने अंतिम समय में पटखनी देते हुए, जीत अपने नाम की। जीत के बाद रेखा देवी के समर्थक ने माला व फूल देकर बधाइयां दी, एवं रेखा देवी ने अपने समर्थक के साथ विक्ट्री का शाइन देते हुए खुशी मनाया।

Last updated: मई 18th, 2022 by Aksar Ansari