Site icon Monday Morning News Network

दुमका: दुष्कर्म के मामले में धनबाद पुलिस का एक जवान गिरफ्तार

दुमका जिला के नगर थाना में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महेंद्र किस्कू धनबाद पुलिस बल में कार्यरत है। पीड़िता के आवेदन पर नगर थाना ने कार्यवाही करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के आवेदन के अनुसार वह अपने बहन के घर आई थी और पड़ोस में ही आरोपी जवान का भी घर है। घर में अकेला पाकर आरोपी महेंद्र किस्कू ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बाबत जानकारी देते हुए एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Last updated: अगस्त 26th, 2021 by Arun Kumar