सालानपुर। सलानपुर थाना अंतर्गत कुसुमकनाली क्षेत्र में विगत कई दिनों से एक बंदर ने उतपात मचा रखा था। बंदर राहगीर एवं स्थानीय लोगों को काट कर जख्मी कर रहे थे,जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल चुका था। बंदर के काटने से काकुरकुंदा गाँव के निवासी घायल हो गए। एक राहगीर साइकिल सवार को भी बंदर ने काट लिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। खबर मिलते ही वन कर्मियों ने मौके पर पहुँचकर काफी मसक्कत के बाद पिंजरे में उत्पाती बंदर को कैद किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों का आतंक कम हुआ। वन कर्मियों ने बंदर को सुरक्षित रूप से रूपनारायणपुर वन विभाग कार्यालय ले गए, एवं कहा कि बंदर को सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया जाएगा।
Last updated: जनवरी 31st, 2022 by