Site icon Monday Morning News Network

राम रहीम ने छट वर्तियो के बीच 801 थैलो का किया वितरण

लोयाबाद। राम रहीम के नाम से चर्चित मुस्लिम कमिटी के महामंत्री मो० असलम मंसुरी व कॉंग्रेसी नेता राजकुमार महतो के सौजन्य से शुक्रवार को लोयाबाद मोड़ पर शिविर लगा कर छठ वर्तियो के बीच फलों का वितरण किया गया। फलों को लेने के लिए छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक हजार से अधिक छठ व्रतियों के बीच झोला में फल बाँटे गए। इससे पहले फल वितरण शिविर का उद्घाटन थानेदार चुन्नु मुर्मू, मो० असलम मंसूरी व राजकुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया।

लोक आस्था के इस महान पर्व के मौके पर छह सालों से छठ व्रतियों के बीच राम रहीम फलों का वितरण कर सामाजिक समरसता कौमी एकता व भाईचारा के साथ-साथ गंगा जमुनी संस्कृति का मिसाल पेश करते आ रहे है।

मौके पर असलम व राजकुमार ने कहा कि इस महान पर्व से उन लोगों को काफी आस्था जुड़ा हुआ है। वे लोग जब से इस महान पर्व में फलों का वितरण शुरू किया है तब से छठ मैया की उन लोगों पर असीम कृपा हो रही है । सभी संप्रदाय के लोगों ने भी इन दोनों को इस पुनीत कार्य के लिए काफी सराह रहे है।

लोगों का कहना है कि जब से ये दोनों सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना शुरू किये हैं तब से लोयाबाद की सामाजिक परिदृश्य बदल गया है। सभी संप्रदाय के त्यौहार में बढचढ कर भाग ले कर ये दोनों सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते रहते हैं।

मौके पर गुलाम जिलानी, सुनील पाण्डेय, विनोद पासवान, कारु गुप्ता, कयूम आलम, डब्लू पासवान, मो० आजाद, मो० शमशाद, रमेश्वर तूरी, शिबलू खान, मुकेश साव, राहुल पाण्डेय, अंकी सिंह आदि मौजूद थे।

Last updated: नवम्बर 21st, 2020 by Pappu Ahmad