Site icon Monday Morning News Network

झारखंड पुलिस एशोसिएशन का प्रान्तीय कार्य समिति की बैठक तोपचांची झील मैदान में आयोजित हुई

झारखंड पुलिस एशोसिएशन का प्रान्तीय कार्य समिति की बैठक रविवार को धनबाद जिला तोपचांची झील मैदान में आयोजित की गई। जिसमें राज्य के सभी जिला शाखा के अध्यक्ष , सचिव , केंद्रीय कार्यालय समिति के सदस्य छेत्रिय मंत्री , सहित केंद्रीय समिति के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह , महामंत्री अक्षय राम , उपाध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद शंभु यादव , संयुक्त सचिव तारकेश्वर प्रसाद अशफाक अहमद सिद्दीकी , संगठन सचिव अंजनी कुमार , मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यकारणी समिति की बैठक दो सूत्रों में हुई। प्रथम सत्र में धनबाद जिला शाखा के सेवा नृवित अध्यक्ष शाली ग्राम यादव , पुलिस उपाधीक्षक , राम अवध सिंह , राज नारायण सिंह , तारकेश्वर राम , इंद्रासन चौधरी , व्रज किशोर भारती , विनोद कुमार गुप्ता , सतेंद्र कुमार सिंह , अमरेंद्र नारायण कुमार , देश लाल राम , को भी विदाई दी गई। ये सभी पुलिस निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति के पश्चात झारखंड पुलिस एशोशिएसन के सदस्य नही रह जाने के कारण संघ की ओर से विदाई दी गई।


द्वितीय सत्र में केंद्रीय कार्यकारणी समिति की बैठक की गई। यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान केंद्रीय कार्यकारणी समिति का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसलिए सर्व सम्मति से प्रांतीय महाधिवेशन एवं नई केंद्रीय पदाधिकारियों के चुनाव दिनांक 14, 15, 16 मार्च की तिथि तय की गई है।

 

यह अधिवेशन रांची में आयोजित होगा। इसके लिए चुनाव पर्यवेक्षक एवं अन्य आयोजन समितियों की घोषणा की गया। यह भी निर्णय लिया गया कि चूंकि पुलिस एशोशिएसन का स्थापना 1920 में हुई थी। इस महाधिवेशन में सताब्दि वर्ष समारोह भी मनाया जाए। जिसमे राज्य के मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक एवं सचिव तथा गृह सचिव को अतिथी के रूप में बुलाने पर सहमति बनी। प्रांत से आये प्रतिनिधियों ने सरकार से यह मांग किया कि 13 माह का वेतन का भुकतान माह फरवरी के वेतन के साथ किया जाए। तथा पिछले सरकार द्वारा इसके एवज में समाप्त किये गए 20 दिनों का छतिपुर्ति अवकाश सी0पी0एल को फिर से चालू किया जाए।

 

समिति विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा की नियमावली को बिना कोई परीक्षा लिए समाप्त किया जाये। तथा इसके लिए लंबित 1250 अवर निरीक्षकों के पद को सहायक अवर निरीक्षक को प्रोन्नति देकर भर जाये। लंबित ए0सी0पी / एम0ए0सी0पी के नियमावली को में संशोधन किया जाए आदि है।

Last updated: जनवरी 13th, 2020 by Nazruddin Ansari