Site icon Monday Morning News Network

पुलिस के सामने ही प्रेमी जोड़े की हुई पिटाई, प्रेमी जोड़ा शादी रचाकर अपनी सुरक्षा के लिए पहुँचा था थाना

धनबाद। महिला थाना में आज कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। एक प्रेमी जोड़ा शादी रचाकर महिला थाना पहुँचा। सुरक्षा की गुहार लगाने ये लोग थाना पहुँचे थे। लेकिन पुलिस से पहले परिजनों के हाथ लग गए। परिजनों ने थाना के में गेट पर ही प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दीी।

दरअसल, सुदामडीह के रहने वाला एक प्रेमी जोड़ा शादी रचाने के बाद सुरक्षा की गुहार लगाने महिला थाना पहुँचा था। लेकिन प्रेमिका के परिजनों को इस बात की सूचना पहले ही लग गई थी। प्रेमी और प्रेमिका के पहुँचने से पहले ही प्रेमिका के परिजन महिला थाना पहुँच चुके थे। प्रेमी-प्रेमिका के महिला थाना पहुँचने के बाद जो हुआ उसे देखकर सब दंग रह गए। प्रेमिका को उसके अपने ही परिजनों ने महिला थाना के मुख्य गेट पर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। लड़की के परिजन काफी उग्र थे। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य परिजन युवती को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। थाना में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को बचा लिया। देखें पूरी खबरमहिला थाना प्रभारी ने दी जानकारीइधर, महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी ने बताया कि प्रेमी जोड़ा सुदामडीह का रहने वाला है।

प्रेमिका के परिजनों की ओर से प्रेमी के खिलाफ सुदामडीह थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। शादी रचाकर प्रेमी जोड़ा महिला थाना पहुँचा, जिसके बाद प्रेमिका के परिजन आक्रोशित हो गए और लड़की के साथ मारपीट की, उन्होंने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका को सुरक्षा प्रदान किया गया है। सुदामडीह थाना को सूचना दी गई है। सुदामडीह थाना के पहुँचने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रेमिका के परिजन उसे अपने साथ घर ले जाना चाहते हैंं।

Last updated: जुलाई 19th, 2021 by Arun Kumar