लोयाबाद। भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने कही झारखंड पुलिस लापरवाह हो गयी है। जिला में कानून व्यवस्था चौपट है, अपराध का ग्राफ बढ़ गया। कोई भी चीजे ठीक नहीं चल रही है। उक्त बातें । शनिवार की शाम बाँसजोड़ा में शंकर तूरी के यहाँ एक समारोह में शामिल होने आई थी। रागनी ने कहा कि एक वर्ष बीत गया। राज्य सरकार एक काम ढंग का नहीं कर पाया है। सरकार का बदलना सब बेकार हो गया।
रागनी ने कहा कि विकास नहीं हो रही है।जो विकास हो रही थी उसे भी रोका जा रहा है। ये गलत है जनता सब देख रही है। जनता को मूर्ख समझने वाले नेता को सबक जरूर मिलेगा। मौके पर युवा जमस के रामा शंकर महतो विशाल बर्नवाल राजेन्द्र पासवान मुन्ना यादव शिव चौहान बबलू अंसारी सजंय सिंह आदि थे।
Last updated: दिसम्बर 6th, 2020 by