हिंदी भाषी जन कल्याण समिति के प्रबंधकीय कमिटी का गठन गहमागहमी के बीच संपन्न
बुदबुद । बुदबुद शहर के प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हिंदी भाषी जन कल्याण समिति के प्रबंधक कमिटी का गठन अभिनंदन लॉज परिसर में रविवार की देर रात तक काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ. कमिटी गठन को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश शुक्ला एवं संचालन प्रभाकर कुमार ने किया. सभा परिसर में खासी गहमागहमी का माहौल रहा।
सभा में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सभा में सर्वप्रथम रामनवमी कार्यक्रम का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. इसके बाद पुराने कमिटी का कार्यकाल समाप्त होने पर कमिटी को भंग कर दिया गया तथा नई कमिटी के गठन पर विचार विमर्श किया गया. कमिटी गठन के इच्छुक सदस्य समिति के दूसरे सदस्यों को मन को टटोलते दिखे। कुछ सदस्य मैनेज के माध्यम से पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित होने के लिए जुगाड़ में दिखे. काफी गहमागहमी के बीच देर रात तक सर्वसम्मति से वर्ष 2022-27 तक पुनः विनोद शर्मा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रवीन्द्र शर्मा, चंदन भगत, सचिव अंतिम सिंह सह सचिव दीपक शुक्ला, दिलीप शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपी चंद्र प्रसाद, एडिटर राहुल भगत को पद के लिए चयन किया गया।
नव मनोनीत अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से जो जिम्मेवारी दी गई है। उसे हर हाल में पद की गरिमा को बनाए रखने का प्रयास करेंगे। वहीं संस्था के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सचिव अंतिम सिंह ने बताया कि सभी सदस्य मिलजुल कर संस्था को और ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करेंगे। सभा के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गयी।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View