जोड़ापोखर । कोयलाञ्चल पत्रकार संघ के केंद्रीय कार्यालय शालीमार में बुधवार को संघ के वरिष्ठ सदस्य दिवगंत स्वo गोपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम संघ के संरक्षक रामनारायण राय द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का शोक सभा किया गया।
मालूम हो कि आज 27 अप्रैल 2021 को कोयलाञ्चल पत्रकार संघ परिवार ने अपने वरिष्ठ सदस्य संघ के प्रति समर्पित तथा पत्रकारों के दुःख में हमेशा साथ रहने वाले दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय गोपाल सिंह खो दिया था। उनके आकस्मिक निधन से संघ परिवार काफी आहत हुई। देखते ही देखते उनके बिना एक वर्ष कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। लगता है जैसे आज भी वो हमारे साथ हैं। उनकी कमी संघ में हमेशा बनी रहेगी। उनके संघ के प्रति समर्पण की भावना तथा उनके कार्यों को संघ हमेशा याद करता रहेगा।
श्रद्धांजलि के दौरान संरक्षक रामनारायण राय, रामप्रवेश सिंह, कार्यालय प्रभारी समीम हुसैन, सीडी मिश्रा, सुनील सिंह, अरुण कुमार, कार्तिक वर्मा, सन्नी शर्मा, गुलज़ार आलम, साधु सिन्हा, बापी दा, जगत नारायण पाठक, आदित्य नोनिया, मनोज कुमार यादव, दिलशाद खान, अखिलेश मिश्रा, श्रवण पासवान, अजीत सिंह उपस्थित हुए।