Site icon Monday Morning News Network

कोयलाँचल में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया वट सावित्री का पर्व

धनबाद। पति की लंबी आयु की कामना से किया जाने वाला वट सावित्री व्रत आज मनाया जा रहा है।आज के दिन विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर कथा सुनती हैं और पेड़ में धागा बांध कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।वही धनबाद में भी वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाई जा रही है। महिलाओं ने व्रत रखकर सुहाग की सलामती को लेकर वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना कर रही है।। व्रत को लेकर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ धनबाद के विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे देखी जा सकती है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन एवं वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा कर रही है।

Last updated: मई 30th, 2022 by Arun Kumar