Site icon Monday Morning News Network

राजकिशोर महतो के निधन से झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत-प्रकाश नोनिया

लोयाबाद:-पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के निधन पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि प्रकाश नोनिया ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्व राजकिशोर महतो एक महान नेता थे। उनके जाने से झारखंड की राजनीति में एक का अंत हो गया। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गरीब मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने में बीता दी।

उन्होंने गरीबों के हक के लिए कई आंदोलन भी किए। उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी में बिताया है, उन्होंने कभी ओछी राजनीति नहीं कि है। उनकी क्षति देश के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रकाश ने स्व राजकिशोर को नमन करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Last updated: दिसम्बर 3rd, 2020 by Pappu Ahmad