Site icon Monday Morning News Network

हाथरस में हुए बलात्कार एवं हत्याकांड के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति तोपचांची अंचल कमिटी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति तोपचांची अंचल कमिटी के द्वारा हाथरस के मनीषा बलात्कार एवं हत्याकांड तथा बलात्कारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संरक्षण देने के विरुद्ध में आक्रोश प्रदर्शन करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला रामाकुंडा शिव मंदिर चौक पर जलाया किया गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों के द्वारा बलात्कारियों को फांसी दो यूपी पुलिस वहशी दरिंदों को संरक्षण देना बंद करो योगी आदित्यनाथ शर्म करो आदि नारे लगाए गए। कार्यक्रम के पूर्व आक्रोश रैली पूरे गाँव में घुमाया गया। रामाकुंडा के पूर्व मुखिया एवं एडवा नेत्री कुंती देवी तथा संचालन फूलों देवी ने किया उक्त कार्यक्रम में लता देवी, निमली देवी , सुर की देवी पूर्णी देवी , मुंदरी देवी, झलवा देवी, निमली देवी, पिंकी देवी बसंती देवी ,उर्मिला देवी, आदि दर्जनों महिलायेंं उपस्थित थी।

Last updated: अक्टूबर 4th, 2020 by Nazruddin Ansari