Site icon Monday Morning News Network

पेड़ से झूलता मिला प्रेमी जोड़े का शव, परिजनों ने कहा शादी कही और तय होने से दोनों ने कर ली खुदकुशी

हजारीबाग । विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित नरकी के कोड़वा जंगल में पेड़ फंदे से झूलता मिला प्रेमी जोड़े का शव। घटना मंगलवार शाम की है। पर लोगों ने शव बुधवार की सुबह देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। आस-पास के लोगों ने बताया कि प्रेमिका के घरवालों ने उसकी शादी किसी और लड़के से तय कर दी थी। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के संग भाग गई और जंगल में दोनों ने साड़ी का फंदा बना सुसाइड कर लिया।

मृतकों की पहचान नरकी कला निवासी कृष्णा उर्फ शिबू करमाली (18) और बेबी कुमारी (16) के रूप में की गई। दोनों में ही कुछ सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी बीच बेबी के पिता ने बिहार के बरौनी में दूसरे लड़के से उसकी शादी तय कर दी। जब इसकी जानकारी बेबी को हुई तो उसने अपने प्रेमी को इस बारे में बताया इसके बाद प्रेमी जोड़े ने अपनी जान देने की योजना बनाई।

मंगलवार की शाम बेबी अपने प्रेमी कृष्णा के साथ भाग गई और कोड़वा जंगल में पहुँची। यहाँ दोनों ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। इस बीच कृष्णा के छोटे भाई ने दोनों को जंगल की ओर जाते देखा था। जब रात भर कृष्णा घर नहीं आया तो छोटे भाई ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब जाकर लोग जंगल में पहुँचे और दोनों के शव को देखा गया, उक्त बातें परिजनों ने बताया। आत्महत्या है या हत्या ये जाँच का विषय है।

Last updated: फ़रवरी 24th, 2021 by Arun Kumar