Site icon Monday Morning News Network

प्रेम विवाह कर घर से गई युवती का ससुराल में मिला शव , माँ ने कहा मेरी लड़की आत्महत्या नहीं कर सकती उसकी हत्या हुई है

झरिया के तिसरा थाना के गोलकडीह यज्ञ धौड़ा निवासी स्व सेवक भुईयाँ की पुत्री कोमल कुमारी, उम्र लगभग 16 वर्ष, रात्रि सात बजे के लगभग घर में मृत पाई गई। पति सुरज भुईयाँ ने तिसरा थाने में बताया कि हमारी पत्नी घर में आत्महत्या कर ली है। तिसरा पुलिस रात्रि में पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज धनबाद भेज दिया है। आज सुबह में थाने में लड़की की माँ, भाई, अन्य परिजनों एवं आस-पास के लोगों को लेकर थाने पहुँची और हो-हल्ला करने लगे।

लड़की की माँ ने बताया कि सरस्वती पूजा के समय हमारी लड़की के मांग में सिंदूर भर दिया जो बगल में रहता है। लड़की को बहुत समझाया मगर वह नहीं मानी और लडके के घर जाकर रहने लगी। सुरज भुईयाँ रात में आ कर बताया कि तुम्हारी लड़की आत्म हत्या कर ली है। इस लिए आज थाने पहुँची हूँ । हमारी लड़की ने आत्म हत्या नहीं किया है। हमारी लड़की को मार डाला गया है। इसको हर हाल में कम-से-कम 20 वर्ष कि सजा होनी चाहिए। जल्द छुट कर आने पर हम लोग उसको छोड़ेगें नहीं।

प्रशिक्षु दरोगा आशीष यादव ने कहा कि ठीक है, शव पोस्टमार्टम में गया है, शव को आने दें। एक दरखास्त लिख कर देने को कहा हैं। जाँचों ऊपरांत कार्यवाही जरूर किया जाएगा।

Last updated: मई 28th, 2021 by Arun Kumar