Site icon Monday Morning News Network

मदनाडीह में यात्री शेड की हालत जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

लोयाबाद। मदनाडीह पेट्रोल पंप के ठीक सामने अवस्थित यात्री शेड की हालत जर्जर हो गई है। इसमें नगर निगम के द्वारा सफाई व्यवस्था भी नदारद है। गन्दगी के कारण यात्रीगण इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।

इसका निर्माण तत्कालीन मुखिया स्व रामाश्रय सिंह ने जबाहर रोजगार योजना के तहत 1992-1993 में कराया था। इतने सालों बाद शायद ही इसके पुनरुद्धार पर किसी सरकारी संस्था ने तवज्जो दी होगी। इसकी हालत खराब हो रही है। इसकी दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। इसके छत पर बरसाती पौधे, झाड़ झंखाड़ फैल गए हैं, जो इसे निरन्तर नुकसान पहुँचा रहे हैं।

इससे सटा हुआ एक विशाल पेड़ भी इस पर अपना बोझ डाल रहा है। इसकी बढ़ती हुई जर्जरावस्था के कारण कभी भी दुर्घटना संभव हो सकती है। धनबाद नगर निगम को इसके पुनरुद्धार और सफाई व्यवस्था पर शीघ्र ही ध्यान देना चाहिए।

Last updated: अगस्त 31st, 2020 by Pappu Ahmad