Site icon Monday Morning News Network

मध्य विद्यालय सेलहारा के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान, ऐतिहासिक धरोहरों का किया अवलोकन

मध्य विद्यालय सेलहारा के बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत अपने शिक्षकों संग खंडोली मधुवन ,पारसनाथ का भ्रमण किया। बच्चों ने वहां की प्राकृतिक छटाओं का अवलोकन किया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि ऐसे परिभ्रमण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ होता है।प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न प्रकार की जीव जंतुओं एवं प्राकृतिक दृश्यों को देखने का मौका मिलता है। विद्यालय के शिक्षक -सह-परिवर्तन दल सदस्य जनार्दन प्रसाद वर्मा ने कहा कि किताबों में पढ़ने से ज्यादा जानकारी खुद देखकर अनुभव करने से होता है। प्रधानाध्यापक रामखेलावन रविदास ने कहा कि बच्चे काफी उत्साहित होकर परिभ्रमण का आनंद लिया।शिक्षक बिजय कुमार, विजय प्रसाद, रामचंद्र साहु ,राजेंद्र रविदास, राकेश कुमार सिंह, डैजी कुमारी, सिंह रंगीना कुमारी,जन्मेजय सिंह के संग 56 बच्चों ने परिभ्रमण का आनंद लिया।

Last updated: दिसम्बर 11th, 2022 by Aksar Ansari