Site icon Monday Morning News Network

दुपट्टा के सहारे खिड़की से लटका पाया गया विवाहिता का शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप,मामला दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस

धनबाद के बरोरा थाना अंतर्गत सिंदवारटांड में 21 वर्षीय विवाहिता वर्षा कुमारी का शव दुपट्टा के सहारे खिड़की से लटका पाया गया। आनन-फानन में ससुराल वालों ने निजी अस्पताल में वर्षा को भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टर ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया। मामले में बताया जाता है कि वर्षा कुमारी की शादी 15 दिसम्बर 2018 को सिंदवारटांड निवासी राजू मिस्त्री के बेटे सूरज शर्मा के साथ बड़े ही धूमधाम से की गई थी। जिसमें लड़के वालों को 6 लाख दहेज भी दी गई थी।

इधर कुछ दिन पहले वर्षा अपने मायके एक शादी समारोह में गई थी। जिसके बाद वर्षा कुमारी और उसकी बहन मंगलवार को अपने मायके तोपचांची थाना क्षेत्र के पाथलचपरा से ससुराल बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदवारटांड अपने पति के साथ आई थी, घर पहुँचते ही सास बहू में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ये घटना घटी। घटना की सूचना पाकर मृतिका के परिजन शव के साथ बरोरा थाना पहुँच कर ससुराल वालों पर दहेज मांगने को लेकर प्रताड़ित करने और योजना बना कर हत्या करने का लिखित शिकायत मृतिका के पिता घनश्याम बढ़ई ने बरोरा पुलिस को दी। जिसके बाद बरोरा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई। इधर घटना के बाद से ही ससुराल वाले फरार है। जिसको लेकर बरोरा पुलिस छापेमारी भी कर रही है।

Last updated: जुलाई 14th, 2021 by Arun Kumar