Site icon Monday Morning News Network

रहस्यमय स्थित में अपाट्मेनेट में मिला धनबाद सिविल कोर्ट की एपीपी अर्निमा बबीता मिंज का शव

धनबाद में रहस्यमय स्थिति में धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक का शव उसके ही घर में मिला है, धनबाद मनोरम नगर स्थित ममता कृष्णा अपार्टमेंट में अकेली रहती थी। झारखंड अभियोजन सेवा 2010 बेच की एपीपी अर्निमा बबीता मिंज धनबाद में अकेले रहती थी और कल तक ड्यूटी भी की अचानक उसके घर में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। आस-पास के लोगों ने उससे आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनबाद कोर्ट के वरीय अधिकारियों और रांची में रहने वाली उनके परिजन को दिया। जिसके बाद धनबाद सदर पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एस एन एम सी एच भेजा।

घटना को लेकर सहायक लोक अभियोजक प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कल तक अर्निमा बबीता मिंज ड्यूटी पर आई थी और आज जब ड्यूटी पर नहीं पहुँची तो सहपाठियों से पता करने पर मालूम चला की ऐसी घटना घटी हैं, जिसके बाद घटना की सूचना उनके परिजन जो रांची में रहती है। उसे फ़ोन कर बताया गया परिजन कुछ देर में पहुँचने वाले है उसके बाद आगे की करवाई की जाएगी ,सदर पुलिस मामले की जाँच में जुट गई हैं।

Last updated: अक्टूबर 30th, 2021 by Arun Kumar