Site icon Monday Morning News Network

करघा और पथलगड्डा में 90 एकड़ में लगी अफीम को प्रशासन ने किया नष्ट

चौपारण प्रशासन ने अफीम तस्करों के खिलाफ जोरदार प्रहार किया है। जिससे इनके गाढ़ी कमाई के नाकाब मनसूबे पर पानी फिर गया। शुक्रवार को प्रशासन ने चौपारण प्रखण्ड के 90 एकड़ भूमि लगे अफीम के खेती को नष्ट किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग मनोज रतन चोथे के निर्देशानुसार शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही नाजिर अख्तर के नेतृत्व में अफीम की अवैध खेती एवं अफीम के खरीद-बिक्री पर रोक-थाम हेतु एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें सीआरपीएफ 22 बटालियन के सहायक समादेष्टा संजीव कुमार, महिला थाना प्रभारी, बरही स्वीटी कुमारी, चौपारण थाना के पदाधिकारी, सीआरपीएफ 22 वीं बटालियन एवं थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
प्रखण्ड के इन इलाकों में चला प्रशासन का डंडा

उक्त छापामारी दल ने चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम करघा और पत्थलगड्डा के करीब 90 एकड़ वन क्षेत्र एवं रैयती भूमि पर लगे अफीम के खेती का एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीन लगाकर सम्पूर्ण रूप से विनिष्टिकरण किया गया।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी, चौपारण को प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने हेतू निर्देशित किया गया है। साथ ही आस-पास के गांवो में ग्रामीणों को नशा मुक्ति उन्मूलन के संबंध में जानकारी देते हुए अफीम का खेती/सेवन नहीं करने हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से अफीम की खेती करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा इस अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनन कार्रवाई की जाएगी।

Last updated: फ़रवरी 3rd, 2023 by Aksar Ansari