Site icon Monday Morning News Network

ठाकुर अनुकूल चन्द्र की जयंती पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का दिखा संगम

ठाकुर अनुकूल चंद्र का 131वां जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर धृति सार्वजनिक एक दिवसीय महा उत्सव का आयोजन चित्रालय मैदान में किया गया। जहाँ चार जिले बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्द्धमान, पूर्व बर्द्धमान से भक्तगण इस उत्सव में पहुँचे थे। इसके अलावा दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड संख्या 43 से भी भक्तगण इसमें भाग लिये।

आज सुबह बेनचीती के अनुकूल आश्रम से शोभा यात्रा निकाली गई। जो चित्रालय मैदान में आकर समाप्त हुई। इस रैली में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे। इसके अलावा चित्रालय मैदान में सत्संग का भी आयोजन किया गया था। जहाँ विभिन्न महापुरुषों ने अपने वक्तव्य को रखा। इसके साथ देवघर से आए ठाकुर परिवार के अभिनंदन नाथ चौधरी ने अनेक भक्तों को दीक्षा प्रदान की।

इसके साथ-साथ इस महा उत्सव में सत्संग मल्टी स्पेशल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जहाँ महकमा की ओर से डॉक्टर सेवा दे रहे थे। वहीं आइक्यू सिटी, मिशन अस्पताल, विवेकानंद अस्पताल आदि से डॉक्टरों ने कैंप लगाया था। सभी तरह के मर्ज की चिकित्सा की जा रही थी। इसके अलावा दवाइयाँ भी निःशुल्क दी गई। साथ ही दूर-दूराज से आए भक्तों को खाने की व्यवस्था भी की गई थी।

Last updated: फ़रवरी 3rd, 2019 by Durgapur Correspondent