Site icon Monday Morning News Network

टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने अपने कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए 2000 कोविशील्ड वैक्सीन खरीदे

धनबाद। अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने के अपने प्रयास में टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने एक विशेष मुहिम के तहत शुक्रवार को 2000 से अधिक कोविशील्ड वैक्सीन खरीदे। ये वैक्सीन जमशेदपुर से एयरलिफ्ट कर जामाडोबा में उतारे गए, जहाँ झरिया डिवीजन की ओर से कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड, एडमिनिस्ट्रेशन, झरिया डिवीजन ने डॉ० सोनल राज, सीनियर रजिस्ट्रार, टाटा सेंट्रल हॉस्पीटल और सुजीत झा, सीनियर मैनेजर, सेक्युरिटी ने इन्हें प्राप्त किया।

Last updated: जून 18th, 2021 by Arun Kumar