Site icon Monday Morning News Network

ट्रस्ट द्वारा किया गया कम्बल वितरण

साहिबगंज। गिरि बनवासी कल्याण परिषद संघ समिति बोरियों द्वारा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम स्थापना दिवस के अवसर पर ट्रस्ट की स्थापना सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० राजकिशेार हॉसदा ,सह संयोजक अखिल भारतीय जनजातीय सुरक्षा मंच ने उपस्थित जनों को संवोधित किया। रमेश चंद्र मेमोरियल चेरेटिबल ट्रस्ट दिल्ली के सौजन्य से प्राप्त कंबल असहाय व गरीब लोगों के बीच वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रो. रंजीत सिंह,रघुनाथ शर्मा, सहदेव साह ,शीतल सोरेन, सीताराम ठाकुर जबाहरमुर्मू ,राकेश जी रामबालक, चंदन, सुबो दीदी ,लींलमुनी, कैलाश, अभिमन्यु आदि अधिकारी ,सदस्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Last updated: दिसम्बर 31st, 2020 by Sanjay Kumar Dheeraj