Site icon Monday Morning News Network

मेधावी छात्र-छात्राओ को किया गया सन्मानित

छात्रा को पुरस्कृत करते विधायक विधान उपाध्याय

छात्रा को पुरस्कृत करते विधायक विधान उपाध्याय

सालानपुर (24/12/2017) चित्तरंजन के फतेपुर कमिनिटी होल में देबाशीष घटक मंच के बैनर तले आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सालानपुर थाना क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मानित किया गया। रविवार सुबह चित्तरंजन थाना के फतेपुर स्थित एक कॉम्यूनिटी परिसर में आयोजित समारोह में कुल 45 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्लब के ओर से विधायक को भी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया। बराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि लगातार परिश्रम से कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता। चित्तरंजन के एक रिटायर्ड कॉमंडेण्ड ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अथक परिश्रम करने का सुझाव दिया। इस दौरान साहित्यिक एबं लेखिका कल्पना मित्र , सालानपुर ब्लाक तृणमूल के अध्यक्ष मो आरमान खान , बराबनी तृणमूल अध्यक्ष असित सिंह , स्वमोल गोप ,मिठुन मण्डल चित्तरंजन थाना के इन्चार्ज राजकुमार मलाकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे

Last updated: दिसम्बर 24th, 2017 by kajal Mitra