Site icon Monday Morning News Network

मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में

साहिबगंज। जिले के राजमहल प्रखण्ड स्थित राजमहल नगर पंचायत कासिम बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद जी के स्मारक पर एनएसयूआई नगर अध्यक्ष सोनू घोष के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष तनवीर राजा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उनका देशप्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह लोगों की मदद करने से कभी भी पीछे नहीं हटते थे, बल्कि लोगों की सेवा करने को वह ईश्वर की पूजा करने के बराबर मानते थे।

उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देते हैं। उनके अनमोल विचारों से इंसान काफी कुछ सीख सकता है। उनके विचारों में जीवन जीने की कला और कामयाब होने के सूत्र छिपे हैं।

मौके पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष तनवीर राजा,अंशु सेना,नगर उपाध्यक्ष अमित तुरी, बादशाह शेख, नगर सचिव दर्शन राज,उधवा प्रखण्ड उपाध्यक्ष सूर्यकांतमंडल, इस्तियाक आलम, तारीख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सृजनात्मक, सकारात्मक, स्वालंबी, सहनशील व प्रकृति व पर्यावरणग्रही बनें युवा -डॉ. रणजीत

नेहरू युवा केंद्र एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में भी राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह एवं राष्ट्रीय प्रेरक स्वामी विवेकानंद जयंती नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में मनाई गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर व स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेणु गुप्ता ने किया। इस मौके पर गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि किस तरह देश को आगे की ओर बढ़ाएं? उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण के साथ-साथ नैतिक एवं चारित्रिक विकास की ओर ध्यान देना होगा, ताकि युवा भारत का सपना साकार हो सके। देश को विश्व गुरु बनाने के लिए आवश्यक है कि हम अपने युवा पूंजी को कर्तव्यनिष्ठ व स्वाबलंबी बनाएं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि युवा दिवस देश के युवाओं के लिए एक संकल्प लेने का दिवस है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय वेदांत और दर्शन का परचम पूरे विश्व में लहराया। वह तत्कालीन भारत के लिए नए ऊर्जा स्रोत की भाँति कार्य कर रहा है। आज के युवा पीढ़ी को नए-नए इनोवेशन, वैचारिक एवं मानसिक प्रगति की ओर ऊर्जा को लगाना चाहिए।

मौके पर कार्यक्रम में आर एन पी के प्रशांत प्रखर, ओमल कुमार मंडल, विष्णु कुमार घोष, निभा कुमारी, विनय टुडू ,हेलारियूस मरांडी, सुनील हांसदा, फिलिप मुर्मू ,विकास कुमार ठाकुर, सुनील कुमार, संटु हांसदा, सोमनाथ प्रसाद मंडल, एवं दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Last updated: जनवरी 12th, 2021 by Sanjay Kumar Dheeraj