स्व. बच्चा सिंह अमर रहें के नारों से गूंज उठा पूरा कोयलाँचल
Arun Kumar
जनता मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री व झारखंड सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री तथा हिंद मजदूर सभा के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय बच्चा सिंह की भावभीनी पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन आज रघुकुल उनके आवास में सादगी के साथ मनाया गया जिसमें भजन कीर्तन के साथ साथ धनबाद समेत पुरे कोयलाँचल से आए हुए सभी आगन्तुकों का स्वागत किया गया इस मौके पर कई नेता, सांसद, विधायक पूर्व सांसद विधायक मंत्री पूर्व मंत्री सभी ट्रेड यूनियन के नेता पहुचे वहीँ ब्लॉक टू के ज्ञानी जेल सिंह अध्यक्ष सह समाजसेवी अपने कई साथियों के साथ पहुंचे और स्व. बच्चा सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस मौके पर उन्होंने अपने महान नेता को याद कर उनके अपने इस महान नेता के द्वारा किये गए उनके कई नेक काम को याद किया तत्पश्चात सबों ने श्रद्धांजलि दिया