इस दौरान झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व पूरा परिवार दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले हजारों समर्थकों के साथ खड़े थे।वहीँ इस मौके पर पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बच्चा सिंह का हमारे बीच से चले जाना केवल झरिया नहीं बल्कि पूरे कोयलांचल व राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। झारखंड राज्य के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा, खासकर मजदूरों, शोषितो और वंचितों के जन कल्याण के लिए उनके द्वारा किया गया कार्य कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।जबकि कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्णिमा नीरज सिंह ने बच्चा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि वे राजनीति में मेरे गुरु थे। उनका प्यार, मार्गदर्शन और समर्थन मेरी पूरी राजनीतिक यात्रा में प्रेरणा का स्रोत रहा है। काम करने के उनके तरीके ने मुझे लोगों की आवाज़ उठाने के लिए सदा प्रेरित किया हैँ वहीँ उन्होंने मुझे सिखाया था कि गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों के लिए कैसे लड़ना है और उन्हें न्याय दिलाना है।” झारखंड के निर्माण और विकास के लिए बच्चा सिंह के समर्पण को दर्शाते हुए उन्होंने कहा, “बच्चा सिंह जी का जीवन अनुकरणीय उदाहरण है, मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उनकी अनुपस्थिति को केवल लोगों की सेवा और उनके अधिकारों की वकालत करते हुए ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने हमेशा लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या माना और उन्हें हल करने के लिए अथक प्रयास किए।”
जबकि पूर्णिमा नीरज सिंह ने बच्चा सिंह के बताए मार्ग पर चलने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा, “मैंने हमेशा उनके दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश की है, और मैं उसी भावना से झरिया के लोगों की सेवा करती रहूंगी।”
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों झरिया विधायक के अलावे कई कांग्रेस के नेता, मजदूर नेता मजदूर वर्ग के साथ साथ समाज के कई बुद्धजीवी, उपस्थित शामिल हुए,
स्व. बच्चा सिंह अमर रहे नारों के साथ गूंज उठा पूरा कोयलाँचल कई नेता और मजदूरों ने नम आँखों से श्रद्धांजलि दिया

Last updated: अगस्त 11th, 2024 by