Site icon Monday Morning News Network

झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उपयुक्त ने किया माल्यार्पण

झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई, और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को उपायुक्त राम निवास यादव समेत जिले के पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा की जयंती पर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उनकी फ़ोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उपायुक्त राम निवास यादव ने बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिलेवासियों को शुभकामनायें दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को बधाई देते हुए कहा कि साहिबगंज जिला तेजी से प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है, और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में लगा हुआ है।

इस अवसर पर सभी लोगों ने भगवान बिरसा के जीवन आदर्शों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Last updated: नवम्बर 15th, 2020 by Sanjay Kumar Dheeraj