Site icon Monday Morning News Network

भाजपा नहीं कर रही है विकास इसलिए अकेले चुनाव लड़ना पड़ा – सुदेश महतो

गोमो : आजसु पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने शनिवार को टुंडी विधानसभा के तोपचांची प्रखंड के मदैयडीह स्टेडियम मैदान में आजसु पार्टी के उम्मीदवार राज किशोर महतो के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और झामुमो पार्टी पर जम कर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है । हम भाजपा के साथ विकास के कार्यों और झारखंड विकास के लिए साथ जुड़े थे, जो पूरा नहीं हो रहा है। झारखंड के हालत और भी बद्तर होते जा रहे हैं। यही सब कारण है कि हमने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

उन्होंने झामुमो नेता हेमंत सोरेन के बारे में कहा कि उन्होंने लाइफ में कभी संघर्ष नहीं किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा वोट और नोट की भाषा जानती है। मैंने जमीनी संघर्ष की है खेत जोता है। हल चलाया है। जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है। जो इस चुनाव में जवाब देने को तैयार है। अबकी बार गाँव की सरकार बनेगी।

हमारी सरकार बनी तो ग्रामीणों को ब्लॉक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। बीडीओ सीओ गाँव आकर आपके लाल कार्ड विरिधा पेंशन , आवास आदि सभी काम आपके गाँव में कैम्प लगाकर करेंगे। थाना और पुलिस को भी दुरुस्त किया जाएगा।

थाना में एक स्वागत कक्ष होगा जो फरियादी थाना जाएँगे पहले उन्हें पानी पिलाकर पुलिस अच्छा बर्ताव करेगी और उनकी समस्या को सुना जायेगा। अभी लोग पुलिस थानेदार से डरते हैं। जबकि पुलिस का काम जनता को सहयोग करना होता है। हमलोग संविधान के मानने वाले लोग हैं। मदरसा में भी बच्चों को भोजन दिया जायेगा। दो नीति नहीं चलेगी। उन्होंने टुंडी प्रत्याशी राजकिशोर महतो को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की ।

राज किशोर महतो ने कहा है कि आज लोग मेरे पिता स्व0 विनोद बिहारी महतो के नाम लेकर चुनाव जीत कर अपना दौलत बढ़ा रहे हैं। जनता इस बार मेरे काम पर मुझे वोट देगी। मैंने जातपात से हटकर सभी क्षेत्रों में विकास का काम किया है। वर्षों की राजनीति में आजतक एक भी मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है और न ही एक केस दर्ज हुआ है।

सभा को, देव सरण भगत , भवानी महतो , रमेश मुनि , सुबोध प्रसाद , अकबर अंसारी , हलदर महतो , सदानंद महतो , आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किये। संचालन संतोष कुमार महतो ने किया

Last updated: दिसम्बर 14th, 2019 by Nazruddin Ansari