Site icon Monday Morning News Network

चौपारण सीएचसी में 40 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण

चौपारण सीएचसी में शुक्रवार को प्रखंड के भिन्न-भिन्न पंचायतों से आए 40 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डॉ० भुनेश्वर गोप ने जानकारी देते हुए बताया कि चौपारण प्रखंड के अलावे आसपास के मयूरहंड एवं इटखोरी प्रखंड के भी महिलायेंं समय-समय पर इस अस्पताल में बंध्याकरण के लिए आती हैं उन्हें बताया कि आज चौपारण प्रखंड के भिन्न-भिन्न पंचायतों के 40 महिलाओं का ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ० विवेक कुमार की अगुवाई में किया गया।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व सभी जरूरी प्रक्रिया है जैसे शुगर बीपी हिमोग्लोबिन सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य संबंधी जाँच सभी महिलाओं का किया गया, जाँच ऊपरांत उनका सफल ऑपरेशन कर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ ही 5 पुरुषों का भी हाइड्रोसील का सफल ऑपरेशन किया गया। इस कार्य में डॉ० विवेक कुमार के अलावे डॉक्टर भुनेश्वर गोप ,डॉक्टर योगेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट रणधीर राणासहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Last updated: जनवरी 21st, 2022 by Aksar Ansari