बलियापुर :आज बीबीएम डिग्री कॉलेज बलियापुर में छात्रों द्वारा हो -हंगामा किया गया ।आरोप था कि स्नातक सेमेस्टर 3 का प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद भी छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र नहीं मिला। मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन ने छात्र की समस्या को गंभीरता पूर्वक लिया और छात्रों का प्रवेश पत्र देने की मांग कॉलेज प्रशासन से की। वार्ता से पूर्व छात्र एवं छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे-बाजी की। प्राचार्य ने छात्र नेता को आश्वासन के बाद सभी शांत हुए।
कॉलेज प्रशासन के साथ वार्ता में मुख्य रूप से मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन के केंद्रीय सदस्य संजीत महतो, कॉलेज अध्यक्ष अरविंद महतो, मोहम्मद राजा, लक्ष्मी कुमारी, रोहित कुमार महतो, मदन महतो, अरविंद महतो ,राजू स्वर्णकार ,दिवाकर महतो, त्रिलोचन यादव ,अशोक महतो, दिनेश माथुर, राजू महतो एवं अन्य छात्र थे।